फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती जंगल में सुगौनी पहाड़ी पर रविवार की सुबह हत्या कर फेंके गए शव मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी को मंगलवार की सुबह पुलिस ने मृतक की पत्नी और गांव निवासी उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर खुलासा किया। लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती गांव निवासी श्रीराम (35) पुत्र हीरालाल शनिवार की शाम को पांच बजे घर से चुनरी बांध पर मछली मारने के लिए निकला था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। रविवार की सुबह बहुती जंगल में बलुअहवा तालाब के पास सुगौनी पहाड़ी पर शव देखकर चरवाहों ने पुलिस को सूचना दिया। सोमवार को मृतक के छोटे भाई बच्चेलाल ने अपनी भाभी आरती व गांव निवासी सुखराम बिंद पुत्र पप्पू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। छानबीन कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी बरामद कर जेल भेज दिया। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि मृतक श्रीराम की पत्नी आरती का सुखराम बिंद से अवैध संबंध था। श्रीराम को यह बात पता चल गई थी। इस कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। सुखराब शराब पिलाने के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें