फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: धर्म परिवर्तन न करने पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या, आरोपी एंबुलेंस चालक गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 10:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसका विरोध करने पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने के आरोपी मिर्जापुर के एंबुलेंस चालक को कौशांबी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उसका विरोध करने पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्या करने के आरोपी मिर्जापुर के एंबुलेंस चालक को कौशांबी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कौशांबी पुलिस ने गुरवार को मिर्जापुर में उसके सरकारी आवास पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया। एंबुलेंस चालक ने अपने महिला साथी की हत्या सरकारी आवास में ही की थी। 

विज्ञापन


कौशांबी के महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मिरदहन का पुरवा निवासी मो. आरिफ पिछले दो वर्ष से मिर्जापुर में 108 एंबुलेंस के चालक पद पर गुरसंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है। वह यहां मऊ जिले के चंदा सिंह (35) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। एंबुलेंस चालक शादीशुदा है। उसने चंदा को कौशांबी में एक किराए के मकान में रखा था। जबकि खुद मिर्जापुर के गुरसंडी पीएचसी में मिले सरकारी आवास में रहता था।

लोगों ने हंगामा किया तो शव छोड़कर भाग गया आरिफ

चंदा मिर्जापुर आती जाती रहती थी। एक सप्ताह पहले वह चंदा को लेकर आया था। अपने साथियों को बताया था कि वह उसकी पत्नी है। उसे ब्लड कैंसर हुआ है। संभवत: 13 फरवरी की रात उसने चंदा की गला दबाकर हत्या कर दी। बीमारी की बात बताकर बीते मंगलवार की शाम वह प्राइवेट एंबुलेंस से चंदा को लेकर कौशांबी के आषाढ़ा पहुंचा। गले पर निशान देखकर लोगों ने हंगामा किया तो आरिफ शव छोड़कर भाग गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि गला दबाकर हत्या हुई है।

इसके बाद चंदा की मां ने मो. आरिफ पर धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी पर संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरिफ की तलाश करने लगी। इस बीच कौशांबी पुलिस मिर्जापुर भी आई। गुरुवार को कौशांबी पुलिस ने आरोपी मो. आरिफ को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

कौशांबी पुलिस टीम ने मिर्जापुर में गुरसंडी पीएचसी में स्थित उसके कमरे को खोलकर फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य इकट्ठा किया। इस दौरान दुपट्टा आदि बरामद हुआ। माना जा रहा है कि आरोपी ने रकारी आवास में ही चंदा की हत्या करने के बाद शव को कौशांबी ले गया। 

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि एंबुलेंस चालक यहां हिंदू महिला के साथ शादी करके रह रहा था। आस-पास के लोगों को चंदा को कैंसर होना बताकर यहीं से एंबुलेंस से कौशांबी ले गया। कौशांबी में पोस्टमार्टम कराने पर गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। वहां धर्म परिवर्तन व हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया है। कौशांबी पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए आई थी। आरोपी कौशांबी में पकड़ा गया है। फोरेंसिक टीम के साथ कौशांबी पुलिस ने उसके कमरे की जांच की है। 
विज्ञापन

फौजी की पत्नी थी चंदा

बलिया जिले के निवासी राम सिंगार सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री चंदा की शादी मऊ के दुर्गेश सिंह के साथ हुई थी। दुर्गेश फौज में थे। आठ वर्ष पहले दुर्गेश की मौत हो गई। चंदा से दो पुत्री सृष्टि और बरखा सिंह हैं। पति की मौत के बाद चंदा ने मऊ में ब्यूटी पार्लर खोल लिया। मऊ में जोगापुर पीएचसी में 108 एंबुलेंस के चालक मो. आरिफ से मुलाकात हुई। उसने खुद को हिंदू बताया था। एक सप्ताह पहले आरिफ ने कौशांबी के मिरदहन पुरवा में पंचायत बुलाई थी। वहां मौलवी ने चंदा को धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा। पंचायत में चंदा से मारपीट की गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें