फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कूंच की की गई थी हत्या, छह दिन बाद मिला शव

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते अशोक के परिजन - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव से लापता युवक का शव छह दिन बाद क्षेत्र के विंढमफाल स्थित लोरिक महावीर के पास पत्थरों के बीच बरामद हुआ। गला दबाकर हत्या करने के बाद सिर कूंच कर हत्या कर शव छिपा दिया गया था। देहात कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। आशानाई के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी अशोक कुमार (30) करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। दो अगस्त की दोपहर पड़ोस का एक युवक उसे लेकर घर से निकला। लेकिन देर शाम तक अशोक घर से नहीं निकला। परिवारीजन खोजबीन करने लगे। न मिलने पर चार जुलाई को देहात कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पांच जुुलाई को लालगंज के बहुती जंगल में युवक की बाइक जली हालत में में मिली। मौके पर खून से सना एक रुमाल भी मिला। रविवार की सुबह विंढमफाल स्थित लोरिक महावीर के पास पत्थरों के बीच से शव बरामद होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त अशोक की लाश के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद सिर को कूंच दिया गया था। उसके भाई मुकेश ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें