फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पालिका का सफाई का दावा हवा- हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में सफाई का पालिका का दावा हवा- हवाई साबित हो रहा है। मुख्य मार्ग पर ही नाली का पानी फैलने और कई दिनों बाद भी सफाई न होने से स्थिति नारकीय बनी हुई है। नागरिकों में इस बात को लेकर रोष है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से सभी नालियों की सफाई बरसात के पहले और बीच में भी कराई जाती है ताकि बरसाती पानी रूकने न पाए और जलजमाव न होने पाए। लेकिन नगर के मुख्य मार्ग स्वामी दयानंद मार्ग पर नाली के चोक होने से पूरे सड़क पर जलजमाव हो गया जो कि दो दिनों में काफी कम हो गया। यहां तक कि नगर पालिकाध्यक्ष ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए सफाई का निर्देश दिया है। कमोवेश यही स्थिति स्टेशन रोड की भी है। आमतौर पर नगर की अधिकांश नालियां चोक हैं। संकटमोचन वार्ड के पंखे वाली गली की हालत भी कम बदतर नहीं है। नालियों में कूड़ा पसरा हुआ है। सफाईकर्मी भी कतिपय कारणों से पहचान कर सफाई करते हैं। सफाई न होने की वजह से अब कई लोग इस गली में आकर शौच भी करने लगे हैं। जबकि पूरा जिला पहले ही ओडीएफ घोषित हो चुका है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि सफाई करायी जाएगी।

मिर्जापुर। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिन रमईपट्टी और घुरहूपट्टी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में साफ सफाई को दुरुस्त रखने के लिए कर्मचारियों को बीटवार सफाई और समय से कूड़ा उठान के लिए निर्देश दिया। रमईपट्टी वार्ड में सफाई कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए दूसरे वार्ड में पाए जाने पर उन्होंने ईओ को इस कर्मचारी को कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण कर लौटते समय आर्यकन्या विद्यालय के पास जलजमाव होने पर नगर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जताई।मुख्य सफाई निरीक्षक को जल्द से जल्द जलनिकासी के लिए निर्देश दिया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा की सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दो अक्टूबर तक विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर साफ सफाई,जलभराव,पानी आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया जायेगा। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी।सेवा पखवाड़ा के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सफाई नायक को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही तीन सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें