फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी की गैर मौजूदगी का मामला संज्ञान में आने पर बुधवार को शाम को कार्यालय पहुंचे पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव की अनुपस्थिति में कार्यालय में जन्म मृत्यु सहित अन्य प्रमाण पत्र जारी किए जाने तथा अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हैं। अधिशासी अधिकारी की गैर मौजूदगी के मामले की जानकारी मिली तो शाम लगभग 5 बजे पालिका कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली गई। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव अवकाश स्वीकृति के लिए पत्र देकर अवकाश स्वीकृत कराए बगैर मुख्यालय छोड़कर चले गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें