फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पालिका अध्यक्ष ने वार्डों में कराया एंटी लार्वा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी स्वयं मैदान में उतर गए। उन्होंने पहले बड़ी मशीनों से चेतगंज की मुख्य सड़कों पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया। उसके बाद वार्डों की तंग गलियों में हैंड स्प्रे के माध्यम से नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लोगों से घरों और आस-पास पानी न इकट्ठा होने देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर में तेजी से डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों का प्रभाव बढ़ रहा है। चेतगंज वार्ड में स्वयं एंटी लार्वा का छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया गया है। सभी सफाई नायकों को डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित लोगों के घरों पर भी एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें