फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले नपा अध्यक्ष - फोटो : kathua news
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अमृत योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के कारण नगर क्षेत्र के मार्गों के खराब होने की शिकायत सूबे के मुखिया से की व पत्रक सौंपा।उन्होंने कहा कि अमृत योजना के कार्यों के कारण नगर क्षेत्र के कई सड़क,लिंक रोड और गलियां धीरे-धीरे गड्ढों में तब्दील होते जा रही है।इन कार्यों के कारण नगर आमजनमानस के साथ पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन में भारी कठिनाई उत्पन्न हो रही है। मिर्जापुर में विंध्यधाम शक्ति पीठ है और यहाँ प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है,इसलिए जलनिगम को कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिये जाये।जिससे वर्षा ऋतु और आने वाले पर्वो से पहले नगर के सड़को के सुदृढ़ीकरण और गड्ढा मुक्त हो सके।इसके साथ ही नपाध्यक्ष ने अन्य विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इन सभी विषयों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें