मिर्जापुर। ठंड के चलते दिल्ली रूट की गाड़ियां की लेट लतीफी जारी है। ट्रेन के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन से चार दिनों से ट्रेन लेट से चल रही है। कोहरे को देखते हुए आगे भी गाड़ियों के लेट ही चलेंगी। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली रूट की गाड़ियों से पर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। दिल्ली रूट की गाड़ियां देरी से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली रूट की ट्रेनों में मगध, पुरुषोत्तम, जोधपुर हावड़ा, नंदन कानन, सीमांचल आदि चार से पांच घंटे लेट चल रही है।