फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुभव को मिला स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रमईपट्टी विशालपुरी कालोनी निवासी अनुभव प्रकाश श्रीवास्तव को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 101वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को स्वर्ण पदक प्रदान कर आचार्य की उपाधि दी गई। अनुभव प्रकाश ने विश्वविद्यालय के जैन- बौद्ध दर्शन विभाग से बौद्ध दर्शन में आचार्य की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। उनको विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा ने स्वर्ण पदक प्रदान किया। अनुभव के पिता अनिल प्रकाश व माता अनीता श्रीवास्तव व अन्य ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। अनुभव के पिता अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारी हैं जबकि माता कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें