फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के प्रति ध्यान नहीं दे रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के कजरहट जादोपुर स्थित शिव मंदिर पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान महा पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत ने कहा प्रदेश सरकार किसानों के खिलाफ एक बड़ा षडयंत्र चला रही है। देश में उद्योगपतियों को बढ़ावा तो दिया जा रहा है, लेकिन किसानों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार के विधेयक, सीड विल की भर्त्सना करते हुए कहा कि किसानों के उपजाऊ जमीन को केमिकल के माध्यम से उसर बनाने का कुचक्र रच रही है। कॉरिडोर परियोजना व एनएच- 7 पर किसानों को आगाह करते हुए उचित मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। कहा किसान देश का अन्नदाता है। यदि किसान दुखी रहेगा तो देश विपन्नता की ओर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर व हाइवे जो बनवाए जा रहे है उसका कारण यह है कि एक देश का माल दूसरे देश में आसानी से आ व जा सके। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को उचित मुआवजा नहीं देती है, तो किसान अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि दिल्ली से लेकर कोलकाता तक बनने वाली लाईन पर प्रत्येक जख्म किसान यूनियन का आंदोलन चल आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कानून को हाथों में न लें। इस दौरान मुआवजे की राशि वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना दिए जाने, जरगों बांध में लिफ्ट लगाकर अहरौरा बांध को पानी दिए जाने व भूमि अधिग्रहित किसानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मुहैया कराए जाने और समस्त वसूली बंद किए जाने, फसल बीमा की क्षतिपूर्ति हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जाने, फत्तेपुर टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर तक के फोर व्हीलर गाड़ियों को टोल फ्री किए जाने की मांग की। इस दौरान किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह व जिलाध्यक्ष सिद्ध नाथ सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुरैनी ,बरईपुर ,गोरखपुर माफी, देवरिया, मकईपुर, करहट, पकरी, डोमरी, जादोपुर ,जोगवा , जयरामपुर, जमालपुर, बरीजीवनपुर, भरमार माफी, समसपुर, पचेवरा, कमालपुर, बैकुंठपुर, नारायणपुर, भभुआर व कैलहट आदि गांवों से आए किसानों के अलावा अनिल सिंह, पंचम सिंह, सावित्री देवी, वीरेंद्र सिंह, उदय मिश्र, लाल बहादुर सिंह, अरुणेश सिंह, कंचन सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें