हलिया। मध्य प्रदेश के हनुमना के लोढ़ी गांव निवासी पंचू सिंह पत्नी अरुण सिंह ने शुक्रवार को हलिया थाने में तहरीर देकर आटो चालक से अटैची से गहना और रुपये गायब करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि घर से हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कला निवासी मंटू सिंह के घर लड़की की शादी में शरीक होने आ रही थी। गुरुवार को ड्रमंडगंज से आटो बुक कर गड़बड़ा धाम में रुक कर दर्शन करने चली गई। इस बीच अटैची का लाक खोल कर उसमें रखा जेवरात और पांच हजार रुपये गायब हो गए। महिला ने शुक्रवार को थाने में चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि अटैची लाक पर खुलती थी। महिला के अटैची आने पर बंद थी। जब उसने अटैची खोला तो सामान नहीं था। महिला की तहरीर पर पड़ताल की जा रही है।