फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी वाहन से गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की देर रात लग्जरी वाहन से एक क्विंटल 20 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नरायनपुर जाने वाले मार्ग पर जमुई बाजार के समीप की गई। एक आरोपित मौका पाकर फरार हो गया। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में किया। एसपी ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली कि थी कि नरायनपुर मार्ग से लग्जरी वाहनों से लोग मादक पदार्थ ले जाते है। लग्जरी वाहन होने के कारण उन पर शक नहीं होता। सूचना पर बुधवार की रात चेकिंग कराकर जमुई बाजार के पास संदिग्ध वाहन को रोका गया तो उसमें एक क्विंटल 20 किलों गांजा बरामद हुआ। गाड़ी से चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के शाहूपुरी चांदीतारा निवासी कंचन पटेल और संतोष सोनकर को गिरफ्तार किया गया। तीसरा तस्कर सुभाष वर्मा फरार हो गया। सभी छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर वाराणसी होते हुए सोनभद्र जा रहे थे। चार-पांच माह से तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें