मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल की नवागत मण्डलायुक्त प्रीती शुक्ला ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो जिसका हकदार है, उसे उसका लाभ मिल सके यही उनका प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मण्डल में अधिकारियों के साथ टीम भावना कार्य किया जायेगा ताकि मण्डल को प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर लाया जा सके। वर्षं 2003 बैच की आइएएस मूलत: जनपद कानपुर नगर की निवासी हैं। इसके पूर्व विशेष सचिव फूड व ड्रग, विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जिलाधिकारी बलरामपुर, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, विशेस सचिव शिक्षा सहित आयुक्त गोण्डा मण्डल के पद पर कार्य कर चुकी हैं। विन्ध्याचल मण्डल आने के पूर्व वे विशेष सचिव पंचायती राज के पद पर कार्यरत थी। इस दौरान डीएम सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर आयुक्त सुरेन्द्र बहादुर यादव, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह,, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपर निदेशक पशु चिकित्सा, क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार के अलावा कई अधिकारी व आयुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।