लालगंज। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को दोपहर बाद लालगंज के बामी गांव पहुंची। किशोरों के परिजनों से मिलकर आश्वासन दिया। कहा कि वे आश्चर्यचकित हैं कि कोई भी व्यक्ति इतना क्रूर कैसे हो सकता है। हत्यारा चाहे कितना भी चालाक क्यों हो, उसको जरूर सजा मिलेगी। वे इसके लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगी। यदि जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच के लिये भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगी। सांसद ने कहा कि जो बच्चे चले गए, उनको वापस तो लाया नहीं जा सकता। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी। सांसद के साथ पार्टी के प्रवक्ता राजेश पटेल, किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत पटेल, मुख्य संगठन के राष्ट्रीय सचिव रामशंकर पटेल, डॉ. एसपी पटेल, जिला अध्यक्ष रामलौटन बिंद , युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल, कुलदीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, गोपाल शर्मा, जिला महासचिव सुरेश पटेल आदि रहे।