चुनार राजकीय महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स शिविर के समापन पर प्रमाण पत्र व पुरस्कार के साथ शिव
-राजकीय महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य पाने के लिए सोच को सकारात्मक रखें। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ चंदौली के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने छात्र- छात्राओं को जीवन में अनुशासित रहने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली के प्रो. रजनीश ने निरंतर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए कहा। जिला संगठन आयुक्त चंद्रकांत ने रोवर्स रेंजर्स के विभिन्न कार्यक्रमों एवं उसकी उपयोगिता के विषय में बताया। स्वागत भाषण डॉ. दीप नारायण व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिखा तिवारी ने किया। अध्यक्षता चंदन साहू व संचालन आनंद कुमार मौर्या ने किया। अमरावती, रुचि सहित महाविद्यालय से डॉ. भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ. अरविंद,डॉ. नलिनी सिंह, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. स्मिता सहित समस्त रोवर्स रेंजर्स उपस्थित रहे।