मिर्जापुर। पाली गांव के पास शनिवार को देर शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया।
प्रयागराज के मांडा थाने के सैबसा गांव निवासी रंगीलाल (35) किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बाइक से विंध्याचल थाने के गैपुरा गए थे। रिश्तेदार को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जिगना थाने के पाली गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई लोब कुमार ने बताया कि हादसे में रंगीलाल की मौत हो गई।