फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर ले गए। जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थान क्षेत्र के डडवा गांव निवासी ओम प्रकाश (35) पुत्र फौजदार अपनी पत्नी सुनीता पुत्र अर्पित को बाइक पर बैठा कर विंध्याचल जा रहा था। वह सेमरी गांव पहुंचा तो पत्नी ने बाइक से न जाकर ऑटो से जाने को कहा। पत्नी विंध्याचल में किसी समूह में कार्य करती है। पत्नी बच्चे के साथ बाइक से उतरकर ऑटो का इंतजार करने लगी। इसके बाद ओमप्रकाश घर जाने के लिए जैसे ही बाइक घुमाया कि मिर्जापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे ओम प्रकाश को गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर ले गए। जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पत्नी सुनीता, पुत्री प्रिया, रिया, पुत्र आयुष व अर्पित और मां पंचदेई का रो-रोकर हाल बेहाल है। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओम प्रकाश बाहर रहकर ट्रक चलाता था। नवरात्र का पर्व मनाने के लिए शुक्रवार की सुबह घर आया था। वह दो भाईयों में छोटा था। विंध्याचल कोतवाल अरविंद मिश्र ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें