फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 13 वर्षीय पुत्र की तलाश में भटक रही मां, 28 दिन से है लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। तेरह साल पहले पति ने जब तलाक दिया तो गोद में रहे एक महीने के अरमान के सहारे महताब बानो ने आगे जीवन जीने का सपना देखा था। अब 13 साल का हो चुका अरमान 28 दिन से लापता है और मां उसकी तलाश में थाने और अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

उधर, अरमान को साथ ले जाने वाला व्यक्ति कई दिनों बाद नजर आया तो पुलिस ने मामूली कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया। अब पुलिस कह रही है कि किशोर गंगा नदी में डूब गया है। साथ ले जाने वाले आरोपी का चालान कर दिया गया है। हालांकि किशोर का शव नहीं मिला है।शिवाला महंथ निवासी महताब बानो ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि उसका पुत्र अरमान एक माह का था तो पति ने उसे छोड़ दिया था। गुमटी में चाय की दुकान खोलकर अपना व बच्चे का पालन-पोषण करती रही। बीते तीन जुलाई को शाम को करीब चार बजे उसका 13 वर्षीय पुत्र अरमान यह कहकर गया कि रुखड़ घाट के पास सड़क की खोदाई का काम कर रहे लोगों से चाय का बकाया पैसा लेकर आ रहा है। उसके बाद पुत्र वापस नहीं आया। पत्र में महताब ने यह भी कहा है कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका पुत्र नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आस-पास के सीसी कैमरे के फुटेज की जांच की तो सड़क पर पाइप बिछवाने वाले ठेकेदार का सहयोगी उसके पुत्र को बाइक पर लेकर जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद भी पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पा रही है। अब पुलिस किशोर के गंगा में डूबने की बात कह रही है, साथ ही शव अब तक नहीं मिलने की भी बात बता रही है।
महताब का आरोप है कि उसके पुत्र को साथ ले जाने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उसके पुत्र का अपहरण किया गया। महताब ने साथ ले जाने वाले पर कार्रवाई कर पुत्र को खोजने की मांग की है। कटरा कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल में सीसी कैमरे में एक युवक लापता किशोर को ले जाते दिखाई दिया। उसको पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सेल्फी लेते समय गंगा नदी में अरमान डूब गया। आरोपी का चालान किया गया था। किशोर का शव बरामद नहीं हुआ है। उधर, अरमान की मां का आरोप है कि बच्चे को बहला फुसलाकर ठेकेदार का सहयोगी ले गया। इसके बाद वह गायब हो गया। एक सप्ताह बाद सीसी कैमरे के फुटेज से पता चला कि उसे कौन ले गया। जब वह डूबा तो उसे सूचना क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें