फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में मां-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज मार्ग स्थित सीडीपीओ कार्यालय के पास बाइक सवार को बचाने में दूसरे बाइक सवार मां-पुत्र गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के महुगढ़ गांव के समौती मुहल्ला निवासी जावेद असलम (26) अपनी मां रुखसाना (52) को बाइक पर पीछे बैठाकर मंगलवार की शाम चार बजे हलिया बाजार से अपने घर जा रहे थे। हथेड़ा गांव के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित सीडीपीओ कार्यालय के पास पहुंचे थे, तभी सामने से जा रहे बाइक सवार ने अचानक बाइक पीछे की तरफ घुमादी। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक चालक जावेद अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। पीछे बैठी महिला भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। जहां महिला के सिर व पैर में आई गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें