फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने सामने टक्कर में मां-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के मवईकला गांव के पास सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से दूसरे बाइक पर सवार मां-पुत्र घायल हो गए। क्षेत्र के तीता पटपरा गांव निवासी राम आसरे 25 अपनी मां जैतूना देवी 55वर्ष के साथ नरैना गांव गए थे। बाइक से लौटते समय हलिया-लालगंज मार्ग स्थित मवई कला पंचशील डिग्री कालेज के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक चालक राम आसरे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल मां बेटे को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप घायल राम आसरे को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें