राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक से गिरकर मां-पुत्र घायल हो गए। दोनों को राजगढ़ सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया गया। क्षेत्र निवासी प्रेमशीला (40) अपने पुत्र राजेश (18) के साथ बाइक पर बैठककर राजगढ़ बाजार सामान लेने जा रही थी। रास्ते में बघौड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें मां गंभीर रूप से घायल हो गई, पुत्र को हल्की चोटें आई। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से बेटा अपनी मां को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अजीत केशरवानी ने बताया की सड़क पर गिरने से महिला के चेहरेपर गंभीर चोट लगा है।