सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस रात करीब सवा आठ बजे शवों को रेलवे ट्रैक से हटवाया। ट्रेन के नीचे रेल लाइन से शव हटने के बाद मालगाड़ी रवाना हुई। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भेजी गई। मां ने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद की जान दी है। उसकी शिनाख्त कराई जा रही है। एससपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने कहा कि विंध्याचल थाना क्षेत्र में नई रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी है। उनकी शिनाख्त कराई जा रही है।
नई रेल लाइन पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द गांव के सामने बीते 21 जनवरी को ट्रेन से कटकर दंपती ने जान दे दी थी। बिहसड़ा खुर्द गांव निवासी दीपक बिंद पत्नी से विवाद के बाद नाराज होकर रेलपटरी को ओर चल दिए। उनकी पत्नी हीरावती भी पीछे-पीछे गईं।
पति मालगाड़ी के सामने कूदा तो बचाने में पत्नी भी कूद गई थी। दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। एक वर्ष पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र में भी ट्रेन की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हुई थी।