नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर बरईपुर गांव के सामने बुधवार को दोपहर बाद रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मां-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चालक व एक बालक बाल-बाल बच गए। नरायनपुर पुलिस दोनों घायलों को एंबुलेंस से वाराणसी उपचार के लिए भेज दिया। रोडवेज बस यात्रियों को टिकट की धनराशि वापस कराई गई।
चौकी इंचार्ज नरायनपुर राकेश राय ने बताया कि वाराणसी जिले के चौबेपुर निवासी अनिल निषाद (40) अपनी बहन गीता साहनी (35), भांजी अंशिका (5) व भांजा आशु (4) को बाइक पर बैठाकर चुनार थाने के बगही चितरहा गांव पहुंचाने जा रहे थे। बरईपुर के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से गीता साहनी व उनकी पुत्री अंशिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चालक अनिल और बालक आशु बाल-बाल बच गए। नरायनपुर पुलिस ने दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर उपचार के लिए भेज दिया। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। मौके से भाग रहे रोडवेज बस को पुलिस चौकी नरायनपुर के सामने रोककर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। रोडवेज बस में सवार सभी यात्रियों के टिकट की धनराशि बस कंडक्टर ने वापस कर दिया।