फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। शरद पूर्णिमा पर शनिवार को विंध्य धाम श्रद्धालुओं से पटा रहा। मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला मध्याह्न आरती के बाद तक जारी रहा। देर शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर चुके थे।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या से ही विंध्यधाम में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। होटल, धर्मशालाओं में ठिकाना बनाए श्रद्धालु भोर से ही गंगा घाटों की ओर पहुंचने लगे। स्नान के बाद श्रद्धालु माता का प्रसाद के लिए मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कतारबद्ध रहे। लंबी प्रतीक्षा के बाद किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। त्रिकोण मार्ग भी श्रद्धालुओं से पूरे दिन पटा रहा। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पहाड़ पर विराजमान मां काली, माता अष्टभुजा का दर्शन-पूजन किया। भीड़ को देखते हुए विंध्य धाम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। शरद पूर्णिमा के अवसर पर गड़बड़ा धाम में शनिवार को काफी संख्या में देवी भक्तों ने मां शीतला का दर्शन-पूजन किया। मंदिर का कपाट खुलते ही माता के जयकारे में मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। पुरुष और महिला श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें