फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक तिहाई से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरओ-एआरओ की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्ज़ापुर l जिले के 31 केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में एक तिहाई से ज्यादा अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

जिले के 31 केंद्रों पर परीक्षा के लिए 12911 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से सुबह की पाली में 4499 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 8412 परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 12911 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4424 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और 8487 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के नोडल अधिकारी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ला के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी केंद्रों का लगातार भ्रमण करते रहे। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की मौजूदगी में सील प्रश्न पत्रों के बंडल खोले गए। इससे पहले सुबह पांच बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस टीम के साथ कोषागार पहुंचे और वहां से प्रश्न पत्र निकलवाकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया l परीक्षा के नोडल अधिकारी ने कई केंद्रों पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी की l परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें