फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले में लगाए गए 94 लाख से ज्यादा पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पेड़ और पौधे हमें फल और छाया प्रदान करते हैं, साथ ही हमारे पर्यावरण की रक्षा में भी सहायक होते हैं। पेड़-पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। उधर, पौधरोपण अभियान के दौरान जिले में 9406318 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने मिर्जापुर वन प्रभाग की ओर से शनिवार को बरकछा पहाड़ी पर आयोजित बृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक 9406318 पौधे लगाए गए, जबकि जिले में 9386816 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान प्रमुख सचिव डाॅ. हरिओम, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल, डीएफओ अरविंद राज मिश्रा, एमएलसी श्याम नारायण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला सहकारी बैंक के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल आदि ने पौधरोपण किया। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि वैश्विक मंच पर जब पर्यावरण संकट पर चर्चा की गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ कर भारत इसकी अगुवाई करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बृहद वृक्षारोपण चलाकर रिकाॅर्ड बना रहा है। इससे ग्रीन बेल्ट में काफी सुधार आया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा वृक्षारोपण कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने प्लास्टिक के चलते बिगड़तेे पर्यावरण की तरफ लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि यदि हम नहीं चेते तो इसका भयंकर परिणाम होगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में शहर से गांव तक बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पूरे जिले में 94 लाख से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए 26 विभागों को अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने बताया कि जिले इस बार 9386816 पौधरोपण का लक्ष्य है, जबकि सभी विभागों की मदद से जिले में 9406318 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल ने कहा कि सुकृत क्षेत्र में आठ हेक्टेयर में विरासत वाटिका बनाई जाएगी। इसमें सौ साल से ज्यादा के पेड़ों को सुरक्षित किया जाएगा।

उधर, पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को ब्लाॅक मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों तथा प्रधानों के अलावा स्कूली बच्चों तथा स्वयंसेवी संगठनों ने ब्लाॅक परिसर, पंचायत भवन, स्कूल, काॅलेज आदि में पौधे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्प कुमार सिंह, बीडीओ सिटी शरद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाॅक इकाई के अध्यक्ष जवाहरलाल मौर्य ने पौधरोपण किया। बीडीओ ने ब्लाॅक परिसर में कर्मचारियों संग पौधरोपण किया। छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर में अमृत सरोवर, कलनागहवार खेल मैदान परिसर में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, प्रधान संगठन के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, बीडीओ मुनीश कुमार सिंह, इं. रामलौटन बिंद, प्रधान शांती देवी आदि ने पौधरोपण किया। लालगंज तहसील परिसर में एसडीएम गुलाब चंद्र, तहसीलदार आशीष पांडेय आदि ने पौधरोपण किया। ब्लाॅक परिसर में विधायक रिंकी कोल, ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार तथा बीडीओ बबीता सिंह के अलावा बसही प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका शीला देवी, बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य डाॅ. धर्मजीत सिंह आदि ने पौधरोपण किया। पहाड़ी ब्लाॅक परिसर में ब्लाॅक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, संयुक्त खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय आदि ने पौधरोपण किया। कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र में सुधीर सिंह के साथ वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्रा ने आम, पीपल, बरगद, आंवला, सागौन आदि पौधे लगाए। बीडीओ राजीव कुमार शर्मा ने ब्लाॅक परिसर, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने थाना परिसर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण किया।
जमालपुर ब्लाॅक प्रमुख मंजू सिंह, बीडीओ रक्षिता सिंह की देखरेख में 11 एवं सीएचसी परिसर में ब्लाॅक प्रमुख एवं सीएचसी प्रभारी डाॅ. राजन सिंह के नेतृत्व में 11 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, बीडीओ संजय कुमार, ब्लाॅक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह ने गोधना में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधे लगाए। इस दौरान 200 पौधे ग्रामीणों को वितरित किए गए। सीखड़ ग्राम पंचायत में बीडीओ शशिकांत पांडेय, एडीओ पंचायत अरुण कुमार मिश्रा ने पौधरोपण किया। शेरवां क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों एवं इंटर काॅलेजों के अलावा ग्राम प्रधान ककरही अभिनव त्रिपाठी, बिक्सी प्रधान रिंकू देवी, शेरवां प्रधान कुमारी देवी, लाठिया सहिजनी के प्रधान संतोष सिंह आदि ने भी पौधरोपण किया। राजगढ़ के ग्राम पंचायत करौदा स्टेडियम, हिनौता, दरवान, नदीहार गोवंश आश्रय स्थल परिसर में ब्लाॅक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया। पटेहरा ब्लाॅक परिसर,जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर के अलावा कई और जगह पौधरोपण किया गया।
उधर, बरकछा पहाड़ी पर उप निदेशक कृषि विकेश कुमार सिंह पटेल, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम तथा जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार यादव ने शनिवार को संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। अधिकारियों ने फलदार पौधे लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। जिला उद्यान अधिकारी ने पौधों को जीवित रखने के लिए सुरक्षा घेरा बनवाने की बात कही।
उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा कई और लोगों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण किया। हथिया फाटक गोदाम पर उप्र सहकारी उपभोक्ता संघ के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने पौधरोपण किया। नगर पालिका मिर्जापुर को 30000 से ज्यादा पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने विंध्याचल के एसटीपी पहुंचकर पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने रूखड़ घाट वार्ड के बावनवीर पार्क व गायत्री माता मंदिर परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें