फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता दिवस के रुप में मनी प्रथम राष्ट्रपति की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रुप में मनाई गई। इस असवर पर 50 वर्ष विधि व्यवसाय में पूर्ण करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद रजा खां, बच्चन राम कुशवाहा, नर नरायण मिश्रा, छांगुर सिंह, रमाशंकर दुबे को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाजज शिव कुमार प्रथम को बार के अध्यक्ष प्रकाश नाथ उपाध्याय सचिव पंकज श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। स्व. रामजी सिंह गौतम एडवोकेट स्मृति संस्थन द्वारा मोहम्मद रजा खां, को न्यायमूर्ति गंगेश्वर प्रसाद सम्मान पत्र, कालीचरण सिंह को वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. आद्या प्रसाद सिंह सम्मान व गुरुदत्त सिंह को स्व. रामजतन यादव सम्मान दिया गया। इस अवसर पर जज स्वाती सिंह, अच्चेलाल सरोज, अधिवक्ता सुरेश त्रिपाठी, गंगा प्रसाद यादव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कृपाशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, आदि रहे। चुनार। बार भवन में नवयुवक अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पद चिन्हों पर चलकर ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान बार के अध्यक्ष मुन्नू प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री अभय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ दिवेदी, गजेन्द्र नारायण सिंह, जंग बहादुर सिंह, गुरूदास, राजेश कुमार मिश्र, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, शीतला प्रसाद यादव आदि प्रमुख मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ की ओर से कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सालिक चंद सिंह, सुरेश सिंह, अजय कुमार गुुप्ता, विंध्यवासिनी गुप्ता, मनीष सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें