मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बच्चों में स्वेटर वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर माडर्न बनाया जा रहा। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र मौर्य ,सभासद जमीला बानो, सभासद श्रीराम यादव,नरेश जायसवाल, प्रधानाचार्य मधुरिमा तिवारी, शिवानी सिंह, मंजुला सिंह आदि उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी ने किया।