फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मॉडल गांवों में शहर की तरह होंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे विकास खंड के माॅडल गांव विजयपुर, अकोढ़ी, गौरा, गोगांव, खैरा व नरोइया में कूडा संग्रह केंद्र के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। इससे जल्द ही ग्राम पंचायतों में लोगों को गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विजयपुर, गौरा एवं गोगांव में भवन, कार्यालय आदि बन कर लगभग तैयार हो गए हैं। अकोढ़ी, खैरा, नरोइया में युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जारी है। साफ-सफाई के मामले में गांवों में शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। छानबे ब्लॉक के अकोढ़ी, विजयपुर, नरोइया, खैरा, गौरा व गोगांव को पिछले साल मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया था। ग्राम प्रधान अकोढ़ी सतीश चंद तिवारी, ग्राम प्रधान गौरा बेचन सिंह, ग्राम प्रधान विजयपुर शहीदा बानो, ग्राम प्रधान गोगांव सिया दुलारी आदि का कहना है कि जल्द से जल्द कूड़ा संग्रह केंद्र तैयार कराया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रभा शंकर ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रगति पर है। प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण कार्य पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी माॅडल गांवों में कूड़ा आदि ढोने के लिए ठेलिया आदि की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें