फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी का मोबाइल फोन गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। पावर हाउस में तैनात कर्मचारी की शुक्रवार की रात चोर सीयूजी और निजी मोबाइल फोन उठा ले गए। इस बीच पावर हाउस की तरफ से आसपास के मकानों की बिजली काट दी गई है। चोरी की घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में पावर हाउस में सब स्टेशन इंचार्ज दीनानाथ पाल ड्यूटी पर थे। उनको विभाग की तरफ से सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया गया है। जब कर्मचारी बिजली के पैनल की जानकारी ले रहे थे तो अज्ञात चोर उनका सीयूजी तथा निजी मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। शनिवार को सुबह सब स्टेशन इंचार्ज दीनानाथ ने कोतवाली में तहरीर दी। मोबाइल फोन गायब हो जाने पर आसपास के मकानों के बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि पावर हाउस की ओर से बिजली काट दी गई है। इसके चलते पीने के पानी के लिए समस्या बढ़ गई है, जबकि छोटकी महुवरिया बस्ती में नौ हैंडपंप हैं और सभी खराब हैंं। अवर अभियंता विनय कुमार वैश्य ने बताया कि पावर हाउस की सीयूजी और निजी मोबाइल फोन चोर उठा ले गए हैं। इसकी तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि सीयूजी और निजी मोबाइल फोन होने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें