फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला दर्शनार्थी से मोबाइल और पर्स की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। जौनपुर से दर्शन करने मां विंध्यवासिनी मंदिर आई महिला परिक्रमा पथ में सेल्फी ले रही थी। इसी समय महिला का मोबाइल और पर्स छीनकर एक युवक फरार हो गया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के मछली शहर से एक परिवार मां विंध्यवासिनी माता मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आया था। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे रेणु देवी दर्शन पूजन कर मंदिर से सीढ़ी नीचे उतारकर परिक्रमा पथ में सेल्फी ले रहीं थीं। तभी एक उचक्का महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने दौड़ाकर उचक्के को पकड़ लिया। महिला का मोबाइल पर्स मिलने के बाद महिला अपने घर की ओर लौट गई। मंदिर सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दर्शन-पूजन कर बाहर निकाल कर परिक्रमा पथ में जा रही महिला दर्शनार्थी से उचक्कगिरी हुई है। आरोपी को पड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा दिया है। महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें