लालगंज। मनरेगा की मजदूरी की समस्या को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को 53 ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि मंडल ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बैंकों द्वारा केवाईसी में विलंब किए जाने के चलते मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है। जिससे मजदूर आक्रोशित हो रहे हैं।
विकासखंड लालगंज के प्रधान संघ की अध्यक्ष अनिता गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। ग्राम प्रधानों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि बैंक द्वारा केवाईसी समय से नहीं किया जा रहा है। इसके कारण मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मजदूरों का दिनों दिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान शांति देवी ने बताया कि बैंकों की लापरवाही मजदूरों पर भारी पड़ रही है । इससे विकास का कार्य गांव का रुका हुआ है ।खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक प्रबंधकों से बात की जा रही है और केवाईसी समस्या का निराकरण किया जाएगा। इसके लिए चौपाल लगाकर समाधान करने का प्रयास होगा। लेकिन असंतोष व्यक्त करते हुए महिला प्रधान विमला देवी ने मांग किया कि मनरेगा योजना केवाईसी के पेंच में उलझ कर रह गई है। प्रधान कुसुम दुबे ने मांग किया कि गांव स्तर पर बैंक द्वारा चौपाल लगाकर मनरेगा के मजदूरों की केवाईसी का निराकरण किया जाए। इस दौरान अमरेश दुबे ,शारदा सिंह, राजनारायण पाल, रामनरेश, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।