पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित एमएलसी आशुतोष सिन्हा व अन्य, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था हरियाली की ओर से मंगलवार को मार्गदर्शन करने वाले व हरियाली दूतों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाले सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद श्रीवास्तव व वाराणसी के अश्वनी सिंह को भरूहना स्थित शिविर कार्यालय पर सम्मानित किया गया। उनको इस हरित कार्यक्रम में अंग वस्त्र, सम्मान पत्र और विशिष्ट गुणों से युक्त स्नेक प्लांट देकर हरियाली चेयरपर्सन रश्मि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नागेंद्र, सुनीता, आयुषी, सृजन, संजय कुमार उपस्थिति रहे। संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव ने किया।