अदलहाट के टेङुआ गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सिनेशन के संदर्भ मे चिकित्सकों से ब
- फोटो : MIRZAPUR
नरायनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर चुनार विधायक अनुराग सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेडुआ का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर कोवैक्सीन और कोविशिल्ड का लगभग 300 डोज लगाया गया। विधायक ने वैक्सीनेशन के संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी दिव्या सैनी से जानकारी ली। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष नरायनपुर डॉ. विजय सिंह, डॉ. दिव्या सैनी, डॉ. राकेश कुमार पटेल, सर्वेश सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, रामजी, मानकी देवी, सरिता कुमारी, रामाशीष पांडेय, शहनाज बानो, खुर्शीद आलम आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद