मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक 17 वर्षीय लड़की मिली। आरपीएफ के जवानों ने लड़की को रेलवे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। उप निरीक्षक अखिलेश कुमार गस्त कर रहे थे तो प्लेटफार्म नंबर दो पर चाय स्टाल के पास बेंच पर एक लड़की मिली। उसने अपना और माता-पिता का नाम बताया। पता अदलहाट के भाईपुर खुर्द निवासी का है। बताया कि वह भूल कर यहां पहुंच गई है। आरपीएफ के जवानों ने रेलवे चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क, स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति को लड़की को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन उसके परिजनों से सुपुर्द करने की कोशिश में है।