अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पार्टी मनाने के दौरान मनबढ़ों ने मार पीटकर दो युवकों को घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मानस नगर निवासी रेलकर्मी कुमार हर्ष (35) अपने मित्र पीयूष (32) के साथ आलमपुर में पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान गांव के ही मनबढ़ों ने उनपर हमला बोल दिया। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद