फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशो ने किया मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया/ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में बुधवार की रात बदमाशों ने मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो पकड़े जाने के डर से बदमाश भाग निकले। महिला की दाहिनी आंख और उसकी बेटी के सिर में गंभीर चोट आई है। लोग दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां बेटी का इलाज चल रहा है जबकि उसकी मां को गंभीर हाल में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है। ग्रामीणों में चर्चा है कि बदमाश बालिका का अपहरण करने आए थे। इस बीच मां की नींद खुल गई, जिससे वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

मझिगवां गांव निवासी सुनीता (55) पत्नी स्व. दमड़ी घर में अपनी 12 वर्षीय बेटी चंदा के साथ सोई थी। बुधवार की देर रात में अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। महिला की नींद खुलने पर बदमाशों ने उस पर धारधार हथियार से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बेटी चंदा की भी नींद खुल गई। उसे उठता देखकर बदमाशों ने उसके सिर पर वार कर दिया। चोट से घायल मां-बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से निकलकर उसके घर पर पहुंच गए। लोगों का शोर सुनकर बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरवी 112 पर दिया। इसके बाद मां व बेटी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। वहां हालत गंभीर देखकर महिला को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। महिला का पुत्र सूरज घर के अंदर सो रहा था। वह बच गया। बेटी चंदा हाईस्कूल में पढ़ती है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि बदमाश चंदा का अपहरण करने की नीयत से आए थे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
मां-बेटी पर हमला मामले की पुलिस जांच कर रही है। घायल के परिजन उपचार कराने के लिए वाराणसी चले गए हैं। उनसे बात की गई तो बताया कि इलाज कराकर वापस लौटने पर तहरीर देंगे। फिर भी पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। - परमानंद कुशवाहा, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें