फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur news: पिता की डांट के बाद फंदे से लटककर युवक ने दी जान, एक मई को होनी थी शादी

Wed, 12 Apr 2023 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में घर से पांच सौ मीटर दूर नाले के किनारे अर्जुन के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी।  घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी राजबहादुर सोमवार को औरा गांव में बाइक से अपने नाना रामनारायण के यहां गया था। 
विज्ञापन
फांसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में हलिया थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी युवक ने घर से पांच सौ मीटर दूर नाले के किनारे अर्जुन के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी  राजबहादुर (20) सोमवार को औरा गांव में बाइक से अपने नाना रामनारायण के यहां गया था। उसके बाद नाना को लेकर उनकी ससुराल मनिगढ़ा गांव चला गया। मंगलवार को घर लौटने पर पिता ने दो दिन घर से बाहर रहने व बाइक स्टार्ट नहीं होने पर फटकार लगाई।
यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की मौत का मामला: समर सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा या नहीं, आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर से 500 मीटर दूर मगरदहा नाले के पास अर्जुन के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दिया। मंगलवार शाम को बकरियों को पानी पिलाने गये चरवाहो ने पेड़ से शव लटका देख गांव में सूचना परिजनों दी। सूचना पर रोते बिलखते हुए परिजन पेड़ के पास पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि युवक की एक मई को शादी मध्य प्रदेश के सीधी जनपद के बहोरी गांव में होने वाली थी। दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि पेड़ में फांसी लगाकर आत्म हत्या करने वाले युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें