मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कोविड-19 की चुनौती विषय पर वर्चुअल सेमिनार का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा सह प्रभारी सुनील ओझा ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र विषय पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए महामारी से लड़ने के लिए चिकित्सकों, सरकार एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की सराहना की। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए घर-घर जाकर आग्रह करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गौरव ऊमर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रवि शंकर पांडेय, संतोष गोयल, नितिन गुप्ता, डॉ. सीएल बिंद, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे आदि उपस्थित रहे।