फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर मंडल ने देवीपाटन को नॉक आउट मैच में चार विकेट से हराया

विज्ञापन
गोरखपुर में प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में जीत के साथ मौजूद मिर्जापुर मंडल की टीम
विज्ञापन
अदलहाट। मिर्जापुर मंडल की क्रिकेट टीम ने मंगलवार को गोरखपुर के सहारा स्टेडियम में 14 से 18 अक्तूबर के बीच चल रहे 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 19 नॉकआउट मैच देवीपाटन को हराकर जीत के साथ शुभारंभ किया। मिर्जापुर मंडल के अवधेश आनंद दुबे (भदोही) को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह के परामर्श से टीम कोच संतोष गौतम ने प्लेइंग 11 की टीम घोषित कर खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा। मिर्जापुर मंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर विपक्षी टीम के सामने कुल 81 रनों का स्कोर खड़ा किया। रनों का पीछा करने उतरी विपक्षी टीम मिर्जापुर मंडल के अवधेश आनंद दुबे (भदोही) के बेहतरीन गेंदबाजी के सामने (दो ओवर 13 रन चार विकेट) व अंकित कुमार (मिर्जापुर) दो ओवर में 17 रन देकर के तीन विकेट लेकर पूरी टीम मैच के अंतिम छड़ 9.2 ओवर में 55 रनों के स्कोर पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जीत में शिवम सिंह दो चौके की मदद से 18 रन, पवन विश्वकर्मा ने 12, निखिल पांडेय 12 रन, अनुज कुमार यादव 13 रन, शौर्य 12 रनों का अपनी टीम की जीत में योगदान दिया। जीत की कामयाबी पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें