फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: मकर संक्रांति पर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का नहीं कर सकेंगे चरण स्पर्श, इस वजह से लिया गया निर्णय

Thu, 11 Jan 2024 02:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मकर संक्रांति पर्व पर मां विंध्यवासिनी में ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके चलते भक्त मां विंध्यवासिनी का चरणस्पर्श नहीं कर सकेंगे। यह निर्णय विंध्य पंडा समाज और जिला प्रशासन ने श्रद्धलाओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन
आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का चरणस्पर्श नहीं कर सकेंगे। यह निर्णय विंध्य पंडा समाज और जिला प्रशासन ने श्रद्धलाओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लिया है। समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर श्री विंध्य पंडा समाज की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस पर पंडा समाज की ओर से मां विंध्यवासिनी को 101 क्विंटल खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। 

विंध्याचल में 22 जनवरी को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

22 जनवरी को श्री विंध्य प्राचीन रामलीला समिति की ओर से विंध्याचल में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को बैठक कर समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की रुपरेखा तय की। संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय ने बताया कि बतौर मुख्यातिथि विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र मौजूद रहेंगे। इस मौके पर इंद्र प्रसाद मिश्र, संगम लाल त्रिपाठी, कमल उपाध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी, पशुपतिनाथ मिश्रा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें