फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर निकाय बनेगा कूड़ा मुक्त शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन शहरी दो के तहत नगर पालिका परिषद मिर्जापुर क्षेत्र को 2024 तक कूड़ा मुक्त शहर, गारबेज फ्री सिटी बनाने की कवायद शुरु कर दी गई है। यह सिर्फ इसी पालिका के लिए नहीं है, बल्कि प्रदेश के सभी निकायों के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 10 तक घर- घर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान, को ट्रीटमेंट प्लांट व अन्य कई उपाय किए जा रहे हैं। 10 तक अभियान के तहत पालिका के वाहन घर- घर जाकर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं। इन वाहनों में गीला कूड़ा अलग व सूखा कूड़ा अलग रखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कूड़ों को बाद में एमआरएफ सेंटर(पदार्थ पृथक्कीकरण सुविधा केंद्र) भेजकर उसमें कबाड़ को अलग किया जाएगा और फिर उन कूड़ोंं का प्रबंधन किया जाएगा। इसके साथ ही पीकू अभियान के तहत सड़क पर थूकने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है। नगर में तकरीबन 62 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। दीपावली या इस प्रकार के पर्व पर यह सौ टन तक पहुंच जाता है। इस प्रकार से इनके निस्तारण एवं प्रबंधन में सुविधा होगी। स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह ने बताया कि इस दिशा में जोर शोर से कार्य किया जा रहा है। निर्धारित समय तक लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी।
नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हो रहे कार्यों का अप्रैल व मई के बीच केंद्रीय टीम निरीक्षण कर सकती है। इस निरीक्षण के आधार पर ही नगर पालिका की रैंकिंग जारी होगी और उसी के आधार पर निकाय को फंड दिया जाएगा। प्रदेश में 762 निकाय हैं। इन सभी को जीएफसी ( गारबेज फ्री सिटी) की रैंकिंग जो कि विषम संख्या में जैसे, एक, तीन, पांच या सात है, लेना अनिवार्य है। यदि निकाय ऐसा नहीं करता है तो उसके फंड में कटौती की जा सकती है। इसके लिए अप्रैल व मई में कई टीमें निरीक्षण कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें