मिर्जापुर। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मिर्जापुर ने सर्वाेत्तम प्रदर्शन करते हुए 260 अंक हासिल किया और ओवर ऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। व्यक्तिगत स्पर्धा में बालक वर्ग में जिले के ही एजाज अहमद व बालिका वर्ग में जिले की ही रोशनी कुमार अव्वल रहीं। इन्हें ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया। जिले के बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने ट्राफी प्राप्त की। भदोही को दूसरा व सोनभद्र को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक कोमल यादव रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग के विजेता इस प्रकार रहे। 50 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के पुनीत प्रथम, सोनभद्र के महेश द्वितीय व इसी जिले के ऋषिराज शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में मिर्जापुर के एजाज प्रथम, यहीं के मुकेश द्वितीय व सोनभद्र के श्रीसंत तृतीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड़ में मिर्जापुर के एजाज प्रथम, यहीं के लकी द्वितीय व सोनभद्र के रामलाल तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के लकी प्रथम, इसी जिले के सुशील यादव द्वितीय व सोनभद्र के राकेश तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में मिर्जापुर के एजाज प्रथम, यहीं के पुनीत द्वितीय व भदोही के नितिन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। खोखो में भदोही प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार कबड्डी में सोनभद्र प्रथम व मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक के बालिका वर्ग में मिर्जापुर की रोशनी कुमारी प्रथम, इसी जिले की ममता द्वितीय व भदोही की छाया यादव तृतीय स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड़ में भदोही की अन्वी यादव प्रथम, सोनभद्र की ममता द्वितीय व मिर्जापुर की रोशनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 200 मीटर दौड़ में मिर्जापुर की काव्या शर्मा प्रथम, मिर्जापुर की ही कोमल द्वितीय व सोनभद्र की रेखा तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में मिर्जापुर की रोशनी कुमारी प्रथम, मिर्जापुर की शिवानी द्वितीय व सोनभद्र की पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में मिर्जापुर की शिवानी प्रथम, भदोही की आंचल द्वितीय व मिर्जापुर की सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं। खोखो में भदोही प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। पूर्व माध्यमिक स्तर के विजेता इस प्रकार रहे। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोनभद्र के विकास प्रथम, भदोही के अंश द्वितीय व मिर्जापुर के रितेश तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में सोनभद्र के रामकृष्ण प्रथम, भदोही के अंश द्वितीय व भदोही के ही सुनील यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में भदोही के सुनील यादव प्रथम, सोनभद्र के रोहन सिंह द्वितीय व सोनभद्र के ही करन तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 600 मीटर दौड़ में मिर्जापुर व भदोही संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार लंबी कूद में सोनभद्र के रामकृष्ण प्रथम, भदोही के शनि शर्मा द्वितीय व सोनभद्र के विकास तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सोनभद्र के हरिओम प्रथम, भदोही के शनि शर्मा द्वितीय व मिर्जापुर के नितिन यादव तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में भदोही के शनि शर्मा प्रथम, इसी जिले के रजत द्वितीय व मिर्जापुर के प्रीतम तृतीय स्थान पर रहे।
चक्का फेंक में मिर्जापुर के आकाश पाल प्रथम, भदोही के रजत द्वितीय व मिर्जापुर के रंजील तृतीय स्थान पर रहे। योगा में मिर्जापुर प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। जिम्नास्टिक में मिर्जापुर प्रथम, सोनभद्र द्वितीय व भदोही तृतीय स्थान पर रहा। खोखो में भदोही प्रथम व मिर्जापुर द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में मिर्जापुर प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। पीटी में भदोही प्रथम व मिर्जापुर दूसरे स्थान पर रहा। लोकगीत, नाटक व समूह गान में भदोही प्रथम स्थान पर रहा। इसी प्रकार चार गुणे सौ मीटर रिले दौड़ में सोनभद्र के करन, रोहन, रामकृष्ण व विकास अव्वल रहे। भदोही के अंश, धर्मेंद्र, सुनील यादव व डब्लू पाल द्वितीय व मिर्जापुर के वाजिद अली, दिलशाद अली, रितेश व अनिल तृतीय स्थान पर रहे। वाॅलीबाल में मिर्जापुर प्रथम व भदोही द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन एकल में संदीपक सोनभद्र व मिर्जापुर के अनिकेत द्वितीय स्थान पर रहे। युगल में मिर्जापुर के अनिकेत व रामानंद प्रथम तथा सोनभद्र के संदीपक व सुजीत द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोनी पाल मिर्जापुर प्रथम, भदोही की आंचल यादव द्वितीय व सोनभद्र की मंजू तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में भदोही की आंचल प्रथम, सोनभद्र की ज्योति द्वितीय व सोनभद्र की उषा तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में भदोही की पूजा यादव प्रथम, मिर्जापुर की अंजली मौर्य द्वितीय तथा मिर्जापुर की रानी पाल तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 600 मीटर दौड़ में मिर्जापुर की रानी पाल प्रथम, भदोही की पूजा यादव द्वितीय व मिर्जापुर की अंजली मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में भदोही की आंचल यादव प्रथम, मिर्जापुर की आंचल द्वितीय व भदोही की पूजा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में मिर्जापुर की अंशिका यादव प्रथम, सोनभद्र की पूनम द्वितीय व मिर्जापुर की अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में भदोही की साधना पाल प्रथम, मिर्जापुर की अनीता द्वितीय व भदोही की ललिता तृतीय स्थान पर रहीं। योगा में मिर्जापुर की टीम प्रथम और सोनभद्र की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जिमनास्टिक में मिर्जापुर प्रथम, सोनभद्र द्वितीय व भदोही तृतीय स्थान पर रहा। खोखो में सोनभद्र प्रथम व भदोही द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में मिर्जापुर प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा।
इसी क्रम में रिले दौड़ 4 गुणे 100 मीटर में मिर्जापुर की सोनम पाल, रानी पाल, अंजली सिंह व अंशिका यादव प्रथम स्थान पर रहीं। सोनभद्र की सुमन, मंजू, ज्योति व सविता द्वितीय स्थान पर रहीं। भदोही की आंचल यादव, कृति, लक्ष्मी व साइना तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में भदोही की साधना पाल प्रथम, मिर्जापुर की अनीता द्वितीय व भदोही की काजल कनौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। वॉलीबाल में भदोही प्रथम व सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन एकल में भदोही की कोमल प्रथम और मिर्जापुर की प्रियंका शाह द्वितीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन युगल में भदोही की काजल व कोमल प्रथम तथा मिर्जापुर की प्रियंका शाह व खुशबू द्वितीय स्थान पर रहीं। कुश्ती बालक वर्ग में 25 किलो भार वर्ग में मिर्जापुर के कोमल प्रथम व सोनभद्र के आशीष द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 30 से 35 किलो वर्ग में मिर्जापुर के चंदन प्रथम और भदोही के चंदन द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 35 से 40 किलो वर्ग में मिर्जापुर के अनिल प्रथम और सोनभद्र के सूरज द्वितीय स्थान पर रहे।
इसी तरह से 40 से 45 किलो वर्ग में मिर्जापुर के धर्मेंद्र यादव प्रथम और सोनभद्र के अमन यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 45 से अधिक किलो भार वर्ग में मिर्जापुर के अवधेश यादव प्रथम व सोनभद्र के आकाश द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 25 किलो वर्ग में भदोही की महक उपाध्याय प्रथम व मिर्जापुर की स्वाती द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 30 से 35 किलो भार वर्ग में भदोही की संजना प्रथम, मिर्जापुर की गीता द्वितीय स्थान पर रहीं। 35 से 40 किलो वर्ग में मिर्जापुर की आंचल यादव प्रथम व भदोही की शाइना शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 40 से 45 किलो भार वर्ग में सोनभद्र की अनीता प्रथम और मिर्जापुर की स्नेहा द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार 45 किलो से अधिक भार वर्ग में सोनभद्र की पूजा प्रथम और मिर्जापुर की खुशबू द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार जूडाे व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि सोनभद्र के बीएसए नवीन कुमार पाठक रहे।