फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंका, घर में लगा दी आग, दो शव निकाले गए

Sat, 03 Jun 2023 01:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

एक महिला का शनिवार की सुबह उसके पति से विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद महिला ने सो रहे दो पुत्री व एक पुत्र को ले जाकर घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
कुआं - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत नगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव में शनिवार की सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने सो रहे तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दी। ग्रामीणों ने आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों का शव बाहर निकाले। तीसरे को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur Accident: सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, शादी में जा रहे थे दोनों, सदमे में परिजन
क्षेत्र के पजरा गांव निवासी एक महिला का शनिवार की सुबह उसके पति से विवाद हो गया। पति से विवाद के बाद महिला ने सो रहे दो पुत्री व एक पुत्र को ले जाकर घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। घर में आग लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब जाकर पता चला कि महिला ने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर संत नगर थाने की पुलिस और सीओ लालगंज मंजरी राव मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से कुएं से आकाश (8), कृति (2) के शव को बाहर निकाल लिया है। अनु (6) वर्ष अभी कुएं में है। जिसे निकालने का प्रयास चल रहा है। बच्चों को कुएं में फेंकने वाली मां वहीं पास में गुमसुम बैठी हुई है। सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि सुबह तीन से चार बजे के करीब पति से विवाद होने के बाद महिला ने अपने दो बेटी और एक बेटे को पास के कुएं में फेंक दिया और घर में आग लगा दिया। एक बेटा एक बेटी के शव को बाहर निकाला गया है।  एक बेटी का शव कुएं में है, उसे भी बाहर निकाला जा रहा है। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें