जिगना। पिछले दिनों घर से चप्पल लेने निकली लापता नाबालिग को जिगना पुलिस ने रविवार को बिहसड़ा बाजार बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 22 अप्रैल को घर से सुबह नौ बजे चप्पल लेने निकली नाबालिग लापता हो गई थी। खोजबीन के बावजूद नहीं मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि लापता नाबालिग को उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने रविवार को बिहसड़ा बाजार से बरामद किया।