फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विकास कार्यों में लापरवाही पर मंत्री ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताने के लिए देवकली इंटर काॅलेज के मैदान में बने हैलीपेड पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल उतरे। ब्लाॅक सभागार में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्य में शिथिलता पाए जाने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया। इससे कई कार्यकर्ता मायूस दिखे। भाजपा कार्यकर्ता रामजनम कुशवाहा ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को प्रार्थना पत्र देकर सामूहिक विवाह में पात्र व्यक्ति को बुलाने के बावजूद शादी से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की जांच कराने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान ने आबकारी मंत्री को ज्ञापन देकर हरदी सहजनी मंदिर के पास से शराब की दुकान हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से संचालित सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को सबको मिल रहा है। इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व सभी को गार्ड आफ आनर दिया गया। हैलीपेड से उनका काफिला सीधे जमालपुर ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचा। जहां ब्लाॅक प्रमुख मंजू देवी ने मंत्रियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, नवीन पांडेय, मन्ना सिंह, दिनेश सिंह, आलोक सिंंह, पंकज पटेल, मनीष पटेल, रामजनम मौर्य, मनीष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें