फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के परिजनों से मिले ऊर्जा राज्यमंत्री

विज्ञापन
बामी गांव के मृतक तीन नाबालिग बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशं - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
लालगंज। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल शुक्रवार को बामी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रगट की। परिजनों को सांत्वना देते हुए राज्यमंत्री ने सभी अपराधियों को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि प्रशासन ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। टीम अपने ढंग से घटना की तह तक पहुंचने में लगी हुई है। बताया कि इस संबंध में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से बात हुई है। पुलिस अपराधियों के नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही खुलासा होगा। उन्होंने कहा की इस घटना का मुख्यमंत्री द्वारा लगातार अपडेट लिया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अनिल सिंह, पंकज सिह चंदेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें