फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक लाइनमैन के परिवार को ऊर्जा राज्यमंत्री ने दी एक लाख की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ। विकास खंड राजगढ़ के 33 /11 विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ शक्तेसगढ़ अंतर्गत विद्युत पोल से गिरकर मृतक लाइनमैन के परिजनों को शुक्रवार की दोपहर रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री ने एक लाख नगद धनराशि आर्थिक मदद के रूप में दी। एवं विभाग से पांच लाख रुपए दिलाए जाने का आश्वासन दिया। बतातें चलें कि बरगवा में विगत दिनों आशीष पटेल की लाइन ठीक करते समय पोल से गिरकर मौत हो गई थी। उनके घर शुक्रवार को पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने उक्त परिवार के बीच पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यकत किया। तथा मृतक के पिता रामबली को न सिर्फ एक लाख रुपए नगद आर्थिक सहायता की बल्कि एक हफ्ते के अंदर पांच लाख रुपए विद्युत विभाग से सरकारी मदद के रूप में दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता चुनार मनीष झा, चौकी इंचार्ज अजीत श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी शक्तेशगढ़ के मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, पूर्व प्रधान अयोध्या सिंह, विक्रमा, बंगाली सिंह, सुभाष, हरिश्चंद्र सिंह, सूर्यबली सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें