मिर्जापुर। क्वारंटीन से बाहर निकलने के बाद प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल जनता की सेवा में जुट गए। उन्होंने रविवार को राजगढ़ विकासखंड के ग्राम लालपुर कोठिलवा एवं ग्राम इमलिया बधवा में गरीबों में खाद्यान्न का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लाकडाउन में किसी को भूखों नहीं मरने दिया जाएगा। इस अवसर पर मुसहर एवं गोंड जाति के लोगों को राहत सामग्री वितरित किया गया। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को 16 किलो अनाज का सामान एवं एक साड़ी दिया गया। इस खाद्यान्न की व्यवस्था समाज सेवी संस्था सुरभि शोध संस्थान के तत्वाधान में उनके मालिक सूर्यकांत जालान की तरफ से किया गया था। इस अवसर पर अमित चौबे, विद्याशंकर सिंह, सूर्यबली सिंह, अजीत श्रीवास्तव चौकी इंचार्ज शक्तेशगढ़ उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों को सामग्री वितररित की गई।