फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाराणसी दूध बेचने गया दूधिया लापता, पुल पर मिली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। बेदौली गांव निवासी दूधिया रामचरन यादव (42) मंगलवार को वाराणसी डाफी स्थित विश्व सुंदरी पुल से लापता हो गए। पुल पर लावारिस हाल में उनकी बाइक, बाल्टा, चप्पल, मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन




रामचरन नियमित रूप से दूध बेचने वाराणसी जाते रहे हैं। वह अपराह्न दो-तीन बजे तक घर आ जाते थे। शाम पांच बजे तक नहीं आने और दूध लेने नहीं जाने पर पशुपालकों ने लगभग पौने छह बजे मोबाइल पर फोन किया तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन उठाया गया। उसनने बताया कि विश्व सुंदरी पुल पर बाल्टा, बाइक, मोबाइल फोन, चप्पल लावारिस हाल में पड़ा हुआ है। परिजन वाराणसी घटना स्थल के लिए निकल गए। दूधिया के बड़े भाई रामकेश यादव ने बताया कि रामकेश प्रतिदिन तीन बजे तक घर आ जाते थे। शाम साढ़े चार बजे भाई रामचरन के मोबाइल पर फोन करने पर उसने बताया कि वह अखरी बाईपास पर है। इसके बाद देर शाम विश्व सुंदरी पुल पर मोबाइल फोन, बाइक, बाल्टा, चप्पल मिलने की सूचना वाराणसी पुलिस से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें